samdhan ke pyar main patni ko jala dene ka aarop father in law mother in law aligarh news समधन से अफेयर में हैवानियत! पति ने पत्नी को जलाया; बेटी बोली- पापा का मेरी सास से है संबंध, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newssamdhan ke pyar main patni ko jala dene ka aarop father in law mother in law aligarh news

समधन से अफेयर में हैवानियत! पति ने पत्नी को जलाया; बेटी बोली- पापा का मेरी सास से है संबंध

आरोप है कि उसके पति और समधन के बीच अवैध संबंध हैं। इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसे जला दिया। महिला ने पुलिस को दिए बयानों में भी यही आरोप लगाए हैं। महिला की बेटी भी अपनी सास और पिता के बीच अवैध संबंध होने की बात कह रही है।

Ajay Singh संवाददाता, अलीगढ़Sun, 15 June 2025 09:11 AM
share Share
Follow Us on
समधन से अफेयर में हैवानियत! पति ने पत्नी को जलाया; बेटी बोली- पापा का मेरी सास से है संबंध

यूपी के अलीगढ़ में एक शख्स पर अपनी समधन से अफेयर में हैवानियत पर उतर आने का आरोप लगा है। जिले के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के धनीपुर इलाके में शनिवार को एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। आरोप है कि उसके पति और समधन के बीच अवैध संबंध हैं। इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसे जला दिया। महिला ने भी पुलिस को दिए बयानों में यही आरोप लगाए हैं। महिला की बेटी भी अपनी सास और पिता के बीच अवैध संबंध होने की बात कह रही है। उसका कहना है कि इन्हीं संबधों के विरोध के चलते उसकी मां को जलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

धनीपुर ब्लॉक निवासी 50 वर्षीय यशोदा की बेटी की शादी एक साल पहले नगला मान सिंह निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के दौरान यशोदा के पति और बेटी की सास के बीच नजदीकियां बढ़ गई। कई बार दोनों साथ में बाहर घूमने गए। आरोप है कि शनिवार सुबह यशोदा और पति से इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

ये भी पढ़ें:लखनऊ में अब तक 29 कोरोना पॉजिटिव, जानें कितने दिन में ठीक हो रहे मरीज?

इसी बीच आग लगने से वह झुलस गई। सूचना पर बेटी आ गई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। महिला की बेटी और भाई का आरोप है कि यशोदा के पति के समधन से अवैध संबंध हैं। यशोदा के विरोध करने पर दोनों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:फिर विवादों में तेज प्रताप, काशी में इस काम पर सख्त हुआ विश्वनाथ मंदिर प्रशासन

क्या बोली पुलिस

अलीगढ़ के सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि महिला के झुलसने की सूचना मिली थी। उसने बयानों में अपने पति और समधन पर जलाने का आरोप लगाया है। मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |