Brotherly Brawl in Bhbua Family Feud Leads to Injury आपसी विवाद में दो सगे भाई जख्मी, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBrotherly Brawl in Bhbua Family Feud Leads to Injury

आपसी विवाद में दो सगे भाई जख्मी

(पेज तीन) मारपीट व अन्य मामलों के सात आरोपित गिरफ्तार मारपीट व अन्य मामलों के सात आरोपित गिरफ्तार मारपीट व अन्य मामलों के सात आरोपित गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआTue, 27 May 2025 09:23 PM
share Share
Follow Us on
आपसी विवाद में दो सगे भाई जख्मी

(पेज तीन) भभुआ। शहर के वार्ड 9 में आपसी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट हो गयी। यह घटना आज मंगलवार की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक भभुआ वार्ड 9 निवासी जहांगीर आलम और आलमगीर आलम इस घटना में घायल हुए हैं। घायलों ने बताया कि मकान बनवाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। बहस होते-होते मारपीट हो गई। सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना में तीन महिला सहित पांच घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में तीन महिला सहित पांच लोग घायल हो गए।

घायलों में दुगुथुआ की लक्ष्मी देवी, हरनाटाड़ की सृष्टि राज,चैनपुर की शमीमा खातून, भदारी की कश्मीरा देवी, करमा के हरिहर राम को सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा उन्हें भर्ती कर इलाज किया गया। हि.प्र. शराब मामले में दो आरोपित को पकड़ा भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने शराब मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मोकरी के नंदु गोंड व गोराईपुर के धर्मेन्द्र बिंद शामिल हैं। दोनों आरोपितों की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शराब पीकर अपने-अपने गांव में दोनों बकझक कर रहेथे। तभी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। हि.प्र. मारपीट व अन्य मामलों के सात आरोपित गिरफ्तार भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने मारपीट सहित अन्य मामलों के सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मोकरी के रामायण राम, जिगनी के प्रदुम्न राम, श्रीकुमार राम, बाबु लाल राम, दामोदरपुर के तुफानी कुशवाहा, रणजीत कुशवाहा व विकास कुमार शामिल हैं। सभी की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हि.प्र. कोर्ट के एक वारंटी को पकड़ा भभुआ। जिले के सोनहन थाने की पुलिस ने कोर्ट के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी बाबु लाल बिन्द बहुअन निवासी की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया। हि.प्र.

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।