वारिसलीगंज लूटकांड में एक और आरोपित गिरफ्तार
वारिसलीगंज में लूटकांड के एक और आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से अब्दालपुर गांव से उसे पकड़ा। लूटकांड में पहले से गिरफ्तार आरोपियों...

नवादा/वारिसलीगंज, हिप्र/निसं वारिसलीगंज लूटकांड के एक और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने उसे रविवार की रात वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अब्दालपुर गांव से दबोच लिया। गिरफ्तार सचिन कुमार अब्दालपुर गांव के दिनेश यादव का बेटा बताया जाता है। वारिसलीगंज एसएचओ रूपेश कुमार सिन्हा के मुताबिक वह लूटकांड में शामिल था। पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में सचिन का नाम लिया था। आरोपित को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 06 जून को इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को धर दबोचा था।
इनमें एक विधि विरुद्ध किशोर था। जिसे निरुद्ध कर किशोर न्यायालय भेजा गया था। जबकि शेष दो आरोपित अजय यादव का बेटा रूदल कुमार व किशोरी यादव का बेटा सुभाष कुमार जेल भेज दिये गये थे। दोनों आरोपित वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अब्दालपुर गांव के रहने वाले थे। इनके पास से घटना में लूटी गयी मोबाइल समेत तीन मोबाइल बरामद की गयी थी। मीर बिगहा के समीप हुई थी लूट लूट की घटना मीर बिगहा गांव के समीप स्थित ईंट-भट्ठा के करीब हुई थी। दो बाइक पर सवार तीन-चार बदमाशों ने बाइक से लौट रहे वारिसलीगंज पटेल नगर वार्ड नंबर-22 के निवासी स्व. युगेश्वर प्रसाद के बेटे बिरेन्द्र प्रसाद की बाइक रोक कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के वक्त 28 मई की रात करीब नौ बजे बिरेन्द्र प्रसाद बेटी का तिलक फलदान विदा कर अपने भतीजे को खाना पहुंचा कर बाइक नंबर बीआर 01 डीजे 7689 से अपने गांव उसरी से लौट रहे थे। बदमाशों ने उनकी बाइक के अलावा 50 हजार रुपये नगद व एक मोबाइल लूट लिया था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश खानापुर वारिसलीगंज की ओर भाग निकले। इस मामले में 29 मई को वारिसलीगंज थाना कांड संख्या-284/25 दर्ज है। ,
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।