नप ने 9 प्याऊं को दुरूस्त कर शुरू किया, दो नया स्थापित
नगर परिषद ने भीषण गर्मी को देखते हुए भभुआ में पानी की सुविधा के लिए अस्थाई प्याऊं शुरू किए हैं। सदर अस्पताल और एकता चौक के पास दो अस्थाई प्याऊं के साथ-साथ 9 स्थाई प्याऊं को दुरुस्त किया गया है। यह पहल...

शहर में आने वाले लोगों को पीने के लिए पानी मुहैया कराने की नप कर रही पहल सदर अस्पताल और एकता चौक के पास नगर परिषद ने शुरू किया अस्थाई प्याऊं भभुआ, एक प्रतिनिधि। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर परिषद ने पहले के 9 प्याऊं को दुरूस्त कर उसे चालू कराया, जबकि दो अस्थाई प्याऊं शुरू किया। स्थाई प्याऊं शहर की मुख्य सड़कों पर स्थापित हैं, जबकि एकता चौक व सदर अस्पताल के पास अस्थाई प्याऊं शुरू किया गया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि अस्थाई प्याऊं के पास घड़ा रखकर राहगीरों को पानी पिलाने के लिए कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया है। सुबह 10:00 बजे से 5:00 तक अस्थाई प्याऊं संचालित होगा। इसकी नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी तरह की दिक्कत आने पर उसे तत्काल ठीक कराया जा सके। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, वैसे-वैसे शहर में और अस्थाई प्याऊ की संख्या बढ़ाई जाएगी। शहर में रहने वाले लोगों के अलावा ग्रामीण इलाके के लोग काफी संख्या में बाजार में आते हैं। विभिन्न दफ्तरों, कोर्ट, बैंक, थाना, अस्पताल बाजार में खरीदारी करने आनेवाले लोगों के लिए जगह-जगह पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि प्यास लगने पर वह पी सकें। शरीर में पानी की कमी के कारण लोगों की तबीयत खराब हो जाती है। उनकी सुविधा के लिए नगर परिषद ने यह पहल की है। कोट बढ़ती गर्मी को देख शहर की मुख्य सड़कों में 9 स्थाई प्याऊं को दुरूस्त कर राहगीरों को पानी पीने का इंतजाम किया गया है। एकता चौक व सदर अस्पताल के पास घड़ा का पानी कर्मियों द्वारा पिलाया जा रहा है। गर्मी अधिक बढ़ने पर और अस्थाई प्याऊं की संख्या में वृद्धि की जाएगी। संजय उपाध्याय, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद फोटो- 12 अप्रैल भभुआ- 10 कैप्शन- शहर के मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल के पास स्थापित स्थाई प्याऊं की शनिवार को जांच करते नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।