माई बहिन मान योजना को ले जागरूक किया
चैनपुर में कांग्रेस ने महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें महिलाओं को माई बहिन मान योजना से अवगत कराया गया। प्रकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया...

चैनपुर। कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रखंड के रघुवीरगढ़, बढ़ौना, रामगढ़, भगेंदा आदि गांवों में चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे प्रकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाग ले रहीं महिलाओं को माई बहिन मान योजना को लेकर जागरूक किया और नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया। इस दौरान पार्टी द्वारा जारी किए गए फॉर्म को भरवाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों व कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष त्रिलोकी बिंद, प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी मौर्या, प्रखंड उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, स्वाती देवी, खरुल्लाह अंसारी, उत्कर्ष सिंह, अशोक राम, शिवप्रसन्न बिंद आदि थे।
मनरेगा के क्रियान्वयन में कैमूर तीसरे स्थान पर भभुआ। मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में कैमूर जिला बिहार में तीसरे स्थान पर है। इस बात की जानकारी डीडीसी ज्ञान प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान विभाग ने पाया कि मनरेगा योजना में कैमूर जिला 83.87 प्रतिशत कार्य किया है। जबकि पहले स्थान पर रहे रोहतास जिले में 87.22 और दूसरे स्थान पर रहे बक्सर जिले में 83.87 प्रतिशत कार्य हुआ है। डीडीसी ने बताया कि मनरेगा योजना के क्रियान्वयन का विभागीय अफसरों द्वारा गहन मॉनिटरिग की गई। मैने खुद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर योजना का हाल जाना और निरीक्षण भी किया। बता दें कि बिहार सरकार द्वारा कैमूर जिले को अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में भी पहला, दूसरा व तिसारा स्थान प्राप्त हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।