Two Accused Surrender in Buxar Triple Murder Case Amid Police Pressure अहियापुर कांड के दो आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsTwo Accused Surrender in Buxar Triple Murder Case Amid Police Pressure

अहियापुर कांड के दो आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

बक्सर के राजपुर थाना के अहियापु गांव में हुई तीन भाइयों की हत्या के मामले में दो नामजद आरोपी, महेंद्र सिंह और सलीम अंसारी, ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 30 May 2025 08:44 PM
share Share
Follow Us on
अहियापुर कांड के दो आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

बक्सर, विधि संवाददाता। राजपुर थाना के अहियापु गांव में हुई तीन भाइयों की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों ने शुक्रवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि पुलिसिया दबिश के आगे मजबूर हो अहियापुर कांड के दो आरोपियों महेंद्र सिंह पिता जगनारायण सिंह एवं सलीम अंसारी पिता जाकिर अंसारी ने शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। महेंद्र सिंह अहियापुर का रहने वाला है, जबकि सलीम अंसारी रसेन का निवासी है। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

बीते शनिवार को हुई लोमहर्षक घटना में राजपुर थाना कांड संख्या 180/2025 दर्ज होने के उपरांत पुलिस कप्तान के निर्देश पर दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इधर, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी शुरु हो गई। इस मामले के नामजद आरोपी महेंद्र सिंह और सलीम अंसारी की संपत्ति भी कुर्क करने का आदेश अदालत ने दिया था। हालांकि दोनों ने इससे पहले अदालत पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।