Couple Injured in Bike Accident Near Sakri Petrol Pump Bhabua अनियंत्रित बाइक से गिरकर दंपती घायल, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsCouple Injured in Bike Accident Near Sakri Petrol Pump Bhabua

अनियंत्रित बाइक से गिरकर दंपती घायल

भभुआ में सकरी पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर दंपती घायल हो गए। साहेब राम और उनकी पत्नी चुटकुला देवी को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। वे रोहतास जिला के किरहिंडी से शादी समारोह में शामिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआFri, 30 May 2025 08:53 PM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित बाइक से गिरकर दंपती घायल

भभुआ। सकरी पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर दंपती घायल हो गए। घायलों में रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरवन गांव निवासी साहेब राम तथा उनकी पत्नी चुटकुला देवी शामिल हैं। उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घायलों ने बताया कि वह रोहतास जिला के किरहिंडी से शादी समारोह से भाग लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह दुर्घटना के शिकार हो गए। फोटो- 30 मई भभुआ- 16 कैप्शन- दुर्घटना के बाद सदर अस्पताल में शुक्रवार को स्ट्रेचर पर घायल महिला को वार्ड में ले जाते परिजन। नशे में हंगामा कर रहा आरोपित धराया चांद।

नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को चांद थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित पिंटू बिंद चांद थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित की मेडिकल जांच कराकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। शराब बेचने से मना करने पर पति को पीटा चैनपुर। शराब बेचने से मना करने पर पत्नी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप पति ने लगाया है। घायल 35 वर्षीय घनश्याम मुसहर सिरबिट गांव का रहनेवाला है। उसे घायलावस्था में शुक्रवार को सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा उसे भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। घनश्याम ने बताया कि उसकी पत्नी शराब बनाकर बेचती है। मना करने पर उसने उसकी पिटाई की है। ई रिक्शा के धक्का से महिला घायल भभुआ। सदर थाना के पास ई रिक्शा के धक्का से पैदल जा रही एक महिला घायल हो गई। घायल अनीता देवी अधौरा थाना क्षेत्र के कदहर कला गांव निवासी राजू सिंह की पत्नी है। उसे सदर अस्पताल लाकर इलाज कराया जा रहा है। वह अपनी बेटी को देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान भभुआ थाना के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उसे धक्का मार दिया , जससे वह घायल हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।