वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों को मदद का दिया भरोसा
चैनपुर के मसोई में निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर किसानों ने धरना दिया। वीआईपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद ने किसानों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसानों को भूमि के लिए उचित...

चैनपुर के मसोई स्थित निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर दे रहे हैं धरना एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए दो हजार एकड़ भूमि अधिग्रहण किया है चैनपुर, एक संवाददाता। एक्सप्रेस-निर्माण के लिए चैनपुर के मसोई स्थित निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर बेमियादी धरना स्थल पर वीआईपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद पहुंचे और किसानों की मांग को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी भूमि का 1.28 करोड़ रुपए प्रति एकड़ के हिसाब सरकार को मुआवजा देना होगा। क्योंकि इसी जिले में ज्यादा भुगतान किया गया है। उन्होंने किसानों के आंदोलन की उपेक्षा करने पर बिहार सरकार की आलोचना की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा देश के अन्नदाता एवं जीवनदाता किसान बेमियादी धरना पर हैं, पर सरकार की कानों तक उनकी आवाज नहीं पहुंच रही है। केंद्र व राज्य सरकार उनकी जमीन की कीमत सही तरीके से नहीं आंक रही है। इनकी जमीन में कृषि योग्य के अलावा व्यवसायिक भी है। उसी हिसाब से इन्हें मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने किसानों के आंदोलन में हरसंभव मदद करने की बात कही। कैमूर जिला के किसानों के संघर्ष कमजोर नहीं करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने किया। किसान भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को किसान आंदोलन की पूरी जानकारी दी। धरना में संजय बिंद, रामाशंकर तिवारी, दुर्गा तिवारी, रामानुज दुबे, विजयमल सिंह, रामदहीन कुशवाहा, जामवंत बिंद, उदयनाथ सिंह, संतोष कुमार सिंह, नन्दन सिंह, अरविंद सिंह आदि किसान शामिल हुए। किसानों ने बताया कि कैमूर में 57 किमी. लंबी एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए 2000 एकड़ भूमि अधिग्रहण की गई है। अधिग्रहित भूमि से प्रभावित किसानों को बाजार मूल्य से बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। पिछले दिनों जिलाधिकारी एवं किसान प्रतिनिधिमंडल के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है। फोटो- 10 अप्रैल भभुआ- 12 कैप्शन- चैनपुर प्रखंड के मसोई स्थित निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर धरना दे रहे किसानों से बातचीत करते वीआईपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।