हादसे में मां-बेटी सहित पांच लोग घायल
(पैनल पेज चार) ससुराल गए दामाद के साथ मारपीटससुराल गए दामाद के साथ मारपीटससुराल गए दामाद के साथ मारपीटससुराल गए दामाद के साथ मारपीट

(पैनल पेज चार) चैनपुर। भभुआ-चैनपुर पथ में केवा नहर के पास शुक्रवार को ई रिक्शा व बाइक की सीधी टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में चैनपुर थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी रामअवतार सिंह यादव की 50 वर्षीया पत्नी प्रमिला देवी, रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र के गौरा निवासी अभय यादव की 26 वर्षीया पत्नी व प्रमिला की बेटी निशा कुमारी, पचगांवा गांव निवासी सत्यनारायण नोनिया के 28 वर्षीय पुत्र अनिल चौहान, मोहन बैठा के 25 वर्षीय पुत्र रोहित बैठा, अशोक चौहान के 22 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार शामिल हैं। फोटो- 06 जून भभुआ- 12 कैप्शन- दुर्घटना के बाद शुक्रवार को सदर अस्पताल में घायलों का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी।
ससुराल गए दामाद के साथ मारपीट भभुआ। ससुराल खराठी गए दामाद को शुक्रवार को मारपीट कर घायल कर दिया गया। नुआंव से रेफर करने पर उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायल 25 वर्षीय सर्वेश कुमार रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी रामजश राम का पुत्र है। उसने पत्नी सहित ससुराल वालों पर लाठी-डंडे व बंदूक के बट से मारकर घायल करने का आरोप लगाया। पत्नी के बुलाने पर वह बच्चों से मिलने के लिए गया था। फोटो- 06 जून भभुआ- 14 कैप्शन- मारपीट के बाद शुक्रवार को सदर अस्पताल में घायल का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। नहर में पानी नहीं आने से किसान चिंतित रामपुर। रोहिणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा डालने का समय निकलते जा रहा है और अभी तक सोन उच्च स्तरीय नहर में पानी नहीं पहुंच सका। अभी जल संसाधन विभाग जलस्रोतों के तटबंध व अन्य चीजों की मरम्म का काम काम करा रहा है। बारिश भी उतनी नहीं हो रही है, जिससे बिचड़ा डाला जा सके। संपन्न किसान मोटर, डीजल पंप व समरसेबल से खेत में पानी भरकर बिचड़ा डाल रहे हैं। प्रतिबंध के बाद भी प्लास्टिक थैले का उपयोग रामपुर। पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता को लेकर सरकार द्वारा प्लास्टिक के थैला के उपयोग व बिक्री पर रोक लगाई गई है। इसके बाद भी बेलांव बाजार में धड़ल्ले से इसका उपयोग व बिक्री की जा रही है। जानकारों का कहना है कि उपयोग के बाद लोग जहां-तहां प्लास्टिक के थैले को फेंक देते हैं, जो पर्यावरण व स्वच्छता के साथ खेत की मिट्टी को नुकसान पहुंचाता है। इससे नालियां जाम हो जा रही हैं। ग्रामीण सड़कों की मरम्मत नहीं होने से परेशानी भगवानपुर। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों की ग्रामीण सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही है, जिससे बदहाल सड़क से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बताया जाता है कि भगवानपुर-रामपुर, डिहरिया-घोसिया, राधाखांड़-ओरगांव, उमापुर-शाहपुर, पहाड़ियां-नीबी, नीबी-औसान, खडीहां-बुच्चा, सुगिया पोखर-ओरगांव, रामगढ़-पतलोइयां आदि ग्रामीण सड़कें खराब हो गई हैं। गांवों में पसरी गंदगी से बीमारी की आशंका भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों के गांवों में पसरे कचरा की गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका बढ़ रही है। ग्रामीण रामबली सिंह व केदार प्रसाद का कहना कि प्रखंड के बेल्डी गांव में दो साल पहले जेई का मरीज मिला था। कचरा से उठ रही बदबू से राहगीरों को परेशानी हो रही है। लेकिन, जनप्रतिनिधियों द्वारा कचरे का उठाव नहीं करवाया जा रहा है। बारिश से राहत, बिचड़ा डालने में मदद भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। किसानों को धान का बिचड़ा डालने में भी मदद मिलेगी। मोहन शर्मा और राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। वर्षा के पानी ने गर्मी से राहत दिलाई है। कई किसानों ने बताया कि धान का बिचड़ा डालने के लिए तैयारी कर रहे थे। इस बारिश से मदद मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।