Mass Tree Plantation in Kaimur on World Environment Day 3 50 Lakh Saplings to be Planted पर्यावरण दिवस पर डीएम व डीडीसी ने शुरू किए पौधरोपण अभियान, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsMass Tree Plantation in Kaimur on World Environment Day 3 50 Lakh Saplings to be Planted

पर्यावरण दिवस पर डीएम व डीडीसी ने शुरू किए पौधरोपण अभियान

कैमूर में विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया गया। हर पंचायत में 3.50 लाख पौधे रोपे जाएंगे, जिसमें आम नागरिक और अधिकारी शामिल हुए। डीएम ने पर्यावरण संरक्षण की निरंतर जिम्मेदारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआThu, 5 June 2025 09:08 PM
share Share
Follow Us on
पर्यावरण दिवस पर डीएम व डीडीसी ने शुरू किए पौधरोपण अभियान

कैमूर में मनरेगा द्वारा 3.50 लाख पौधे रोपा जाएगा, हर पंचायत में होगा पौधरोपण अधौरा को छोड़ सभी 10 प्रखंडों में रोपे जाएंगे पौधे, बड़ा होने तक करेंगे देखरेख (पौधरोपण) भभुआ, हिन्दुस्तान टीम। विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान की शुरुआत गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा की गई। हर पंचायत में पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसमें आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य आयोजन जिला अतिथि गृह में किया गया। डीएम सुनील कुमार, एसपी हरिमोहन शुक्ला, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, मनरेगा के भभुआ पीओ आदि ने पौधरोपण किए।

‘एक पेड़ मां के नाम अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव को प्रोत्साहित करना है। हर व्यक्ति अपने जीवन में मां के प्रति सम्मान एवं स्नेह को प्रकृति से जोड़ते हुए एक पौधा रोपने का संकल्प लें, यही इस अभियान की मूल भावना है। जिले के सभी प्रखंड एवं पंचायत कार्यालयों में एक साथ पौधारोपण अभियान शुरू किया गया। समाज के सभी वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने को ले जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। रोपे गए हर पौधों की जियो टैगिंग होगी। इसकी देखभाल की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। डीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, यह हर नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। यह अभियान हमें प्रकृति और मातृत्व दोनों के प्रति हमारा कर्तव्य याद दिलाता है। उन्होंने कैमूरवासियों से अपील की कि वह आगे आकर इस नेक मुहिम का हिस्सा बनें और कम से कम एक पौधा अवश्य रोपे एवं उसका पालन-पोषण करें। रामपुर के पसाई में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रमुख घूरा यादव, एसडीओ अमित कुमार, बीडीओ दृष्टि पाठक, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रसून कुमार, तकनीकी सहायक विजय कुमार, मुकुल सिंह, अखिलेश सिंह आदि ने पौधरोपण अभियान शुरू किया। भगवानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम मिशन के तहत मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और प्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। मौके पर मनरेगा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद, बीएफटी बुचुन तिवारी, रोजगार सेवक, आवास विभाग, बाल विकास परियोजना के कर्मी भी थे। फोटो- 05 जून भभुआ- 8 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के पसाईं में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत करते एसडीओ अमित कुमार व अन्य। फोटो- 05 जून भभुआ- 11 कैप्शन- भभुआ में जिला अतिथि गृह परिसर में पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को पौधरोपण करते डीएम सुनील कुमार व अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।