Union Minister Lalan Singh Addresses NDA Conference Invites Public to PM Modi s Event प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था सुदृढ़ कर आत्मनिर्भर भारत बनाया, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsUnion Minister Lalan Singh Addresses NDA Conference Invites Public to PM Modi s Event

प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था सुदृढ़ कर आत्मनिर्भर भारत बनाया

केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री ललन सिंह ने एनडीए सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को बिक्रमगंज आ रहे हैं। उन्होंने बिहार के विकास में नीतीश कुमार की भूमिका की सराहना की और कहा कि अब भारत...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआTue, 27 May 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था सुदृढ़ कर आत्मनिर्भर भारत बनाया

केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री ललन सिंह ने एनडीए के सम्मेलन को किया संबोधित कहा, बिक्रमगंज में मोदी जी के कार्यक्रम में न्योता देबे आइल बानी, एकरा स्वीकारीं (सर के ध्यानार्थ) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के लिच्छवी भवन में मंगलवार को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपना संबोधन भोजपुर भाषा में शुरू किया और कहा कि ‘बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 30 मई के आवतानी, हम रावा लोग के न्योता देबे आइल बानी। हमार आरजू आ न्योता के स्वीकारीं आउर बिक्रमगंज में भारी संख्या में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर भारत को आत्मनिर्भर बनाया।

अब हम किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के दो नेता हैं। पहला पीएम नरेन्द्र मोदी, जिन्होंने देश का मान-सम्मान बढ़ाया और दूसरे नीतीश कुमार जी, जिन्होंने अपने कर्म के बल पर बिहार का मान-सम्मान बढ़ाया है। वर्ष 2014 में मोदी जी ने देश का बागडोर थामी। इसके पहले हमारा देश ताकतवर देश के सामने नतमस्तक था। लेकिन, अब घुटनाटेक रहे हैं। मोबाइल, साफ्टवेयर व सुरक्षा के मुद्दे पर हमारा देश आगे है। हमने मुद्रा कोष में जापान को भी पीछे छोड़ दिया है। हमारा देश 2029 तक तीसरी अर्थव्यवस्था में आगे होगा। पीएम का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बने। उन्होंने कहा कि ऑपेरशन सिंदूर का नेतृत्व पीएम ने किया। आतंकियों ने बच्चे व महिलाओं तक को निशाना बनाया। प्रधानमंत्री ने सिंदूर उजाड़ने वालों को मारकर बदला लेने और आतंकवाद का सफाया करने का आह्वान किया। सेना को खुली छूट दी। सेना के हमले में पांकिस्तान के नौ आतंकवादी संगठन समाप्त हो गए। हमारी सेना किसी भी नागरिक पर हमला नहीं किया। पाकिस्तान के हमले को हमारी सेना ने नाकाम किया। फोटो- 27 मई भभुआ- 6 कैप्शन- भभुआ शहर के लिच्छवी भवन में मंगलवार को एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री ललन सिंह, मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, मो. जमा खां, संतोष सिंह व अन्य। न्याय के साथ विकास का नारा नीतीश कुमार जी ने दिया भभुआ। केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि वर्ष 2005 में बदहाल बिहार की कमान नीतीश कुमार ने संभाली। तब बिहार में सड़क, बिजली, शिक्षा व सुरक्षा नहीं थी। अपहरण का धंधा चलता था। महिलाओं का सम्मान नहीं किया। वर्ष 2006 में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। न्याय के साथ विकास का नारा नीतीश कुमार जी ने दिया। लालू-राबड़ी की सरकार में बदहाल व्यवस्था थी। 12 घंटा में पटना पहुंचने वाले लोग अब तीन घंटे में पहुंच रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी कभी जननेता बन ही नहीं सकते हैं। जननेता कर्म से बनता है। दलित बस्ती में फोटो खींचवाने से थोड़े जननेता बनते हैं। सम्मेलन को सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खां, श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह, पूर्व सांसद महाबली सिंह, विधायक भरत बिन्द आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अजय पटेल व संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय, पूर्व विधायक निरंजन राम, पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिन्द, चंदप्रकाश आर्य, अजय सिंह, प्रेम प्रकाश पाण्डेय आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।