युवा कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम आयोजित
भभुआ में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संवाद कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि मो. शाहिद थे, और अध्यक्षता सूचित पांडेय ने की। राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि युवा कांग्रेस को मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी कांग्रेस...

भभुआ। शहर के शहीद भवन में गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मो. शाहिद थे। अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूचित पांडेय व संचालन प्रदेश सचिव अभिनव सिंह ने किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि युवा कांग्रेस को मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी कांग्रेस की है। युवा मजबूत होंगे, तभी पार्टी आगे बढ़ेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस महिला नेत्री अंचला सिंह ने सैकड़ों महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी। संवाद कार्यक्रम में बबलू जी, ओमकार तिवारी, दानिश अकरम, अपूर्वा भारती, शमशाद आलम, तेजस्वी यादव, संजय चौबे, गंगाधर उपाध्याय, रोजा फारूकी, नफीसुद्दीन आदि थे। पीड़ित परिजनों से मिल सांत्वना दी भभुआ।
ठनका गिरने से तरांव गांव निवासी भेड़पालक सुदर्शन पाल की ठनका गिरने से हुई मौत के बाद गुरुवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खां के पीए व प्रतिनिधि तथा जिला परिषद सदस्य अखिलेश कुमार चौरसिया तरांव जाकर पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी। मंत्री ने वहां के सीओ से फोन पर बात कर सहायता राशि चार लाख रुपए पीड़ित परिवार को दिलवाने की बात कही। जिला पार्षद ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।