Youth Empowerment Enroll as Civil Defense Volunteers Under My Bharat Initiative सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के लिए जागरूक, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsYouth Empowerment Enroll as Civil Defense Volunteers Under My Bharat Initiative

सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के लिए जागरूक

भभुआ में, युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा माय भारत के तहत सिविल डिफेंस वॉलिटयर्स के नामांकन की जागरूकता बढ़ाई जा रही है। यह अभियान आपातकालीन स्थिति में नागरिक प्रशासन को सहायता देने के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआThu, 15 May 2025 09:52 PM
share Share
Follow Us on
सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के लिए जागरूक

भभुआ। युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा माय भारत के तहत सिविल डिफेंस वॉलिटयर्स के नामांकन के लिए जागरूक किया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया ने बताया कि राष्ट्रव्यापी अभियान आपातकालीन और संकट की स्थितियों में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए एक प्रशिक्षित उत्तरदाई और लचीली स्वयंसेवक शक्ति का निर्माण करने का प्रयास है। सिविल डिफेंस वालंटियर्स की भूमिका वर्तमान परिदृश्य और उभरती सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए एक मजबूत समुदाय आधारित प्रतिक्रिया तंत्र की आवश्यकता है। ऐसे में इस सेवा के लिए स्थानीय युवाओं का नामांकन किया जाएगा। इसके लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है।

उन्हें व्यावहारिक जीवन रक्षक कौशल और प्रशिक्षण प्रदान करती है। पंजीकरण करने के लिए माय भारत के आधिकारिक पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।