गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की वास्तविक चिंता करती है राजद
नरपतगंज में राजद सामाजिक न्याय परिचर्चा का हुआ आयोजन नरपतगंज, एक संवाददाता नरपतगंज मुख्यालय के

नरपतगंज में राजद सामाजिक न्याय परिचर्चा का हुआ आयोजन नरपतगंज, एक संवाददाता नरपतगंज मुख्यालय के कोसी कॉलोनी परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री ललित यादव ने कहा कि राजद ने हमेशा समाज के पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद किया है। सामाजिक न्याय सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि हमारी राजनीतिक चेतना और संघर्ष का मूल है। यह कार्यक्रम सामाजिक बदलाव की चेतना का प्रतीक है। हमें एकजुट होकर सामाजिक समरसता को मजबूती देनी है और इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक तक ले जाना है।
लौकीही विधायक भारत भूषण मंडल ने कहा कि राजद ही एकमात्र ऐसा दल है जो गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की वास्तविक चिंता करता है। आज के कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी भागीदारी इस बात का संकेत है कि बदलाव की हवा बह रही है। पूर्व विधायक अनिल यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय की बात केवल भाषणों में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखायी देनी चाहिए। पंचायत से लेकर संसद तक हमें सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए बूथ से लेकर प्रदेश तक संगठन मजबूत करते हुए हमलोगों को एकजुट होकर 2025 में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष मनीष यादव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे आएं और राजद की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं। यह कार्यक्रम सामाजिक चेतना को जीवित रखने का सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर चलने और राजद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मौके पर पूर्व मंत्री ललित यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा. चंद्रदीप, राष्ट्रीय महासचिव सुखदेव पासवान, लोकही विधायक भारत भूषण मंडल, प्रदेश महासचिव बदरे आलम बदर, पूर्व विधायक अनिल यादव, जिलाध्यक्ष मनीष यादव, अमित पूर्वे, अनिल कुमार यादव, भंटू यादव समेत बड़ी संख्या में राजद के कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।