Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsArrest of Man for Rape Under Pretense of Marriage in Ambedkarnagar
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी सचिन राजभर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वह गौहन्ना बाईपास पर भागने की कोशिश में था जब पुलिस ने उसे पकड़...
Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरFri, 16 May 2025 04:01 AM

अम्बेडकरनगर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने गिऱफ्तार कर लिया। जरूरी प्रक्रिया के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सद्दरपुर निवासी सचिन राजभर पुत्र रामआशीष राजभर के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। गुरुवार को पुलिस ने उसे समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कहीं भागने की फिराक में गौहन्ना बाईपास पर वाहन का इंतजार कर रहा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी न्यायालय चालान कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।