83-Year-Old Sapta Mal Sethia Completes Year-Long Jain Fast in Gujarat अररिया: 83 वर्ष की आयु में वर्षीतप किया, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur News83-Year-Old Sapta Mal Sethia Completes Year-Long Jain Fast in Gujarat

अररिया: 83 वर्ष की आयु में वर्षीतप किया

फारबिसगंज के वयोवृद्ध श्रावक संपतमल सेठिया ने 83 वर्ष की आयु में गुजरात के डीसा में आचार्य श्री महाश्रमण जी की उपस्थिति में वर्षीतप का पारणा किया। इस अवसर पर उनके परिवार का पूरा सहयोग रहा, जिसमें उनकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 2 May 2025 06:18 PM
share Share
Follow Us on
अररिया:  83 वर्ष की आयु में वर्षीतप किया

फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज तेरापंथ समाज के वयोवृद्ध श्रावक संपतमल सेठिया ने 83 वर्ष की आयु में वर्षीतप का पारणा जैनधर्म के गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी की सन्निधि में गुजरात के डीसा में सानंद संपन्न किया। छुआपट्टी निवासी संपत मल सेठिया का 83 वर्ष की आयु में यह वर्षीतप अपने आप में एक अलग ही मायने रखता है। इस वर्षीतप में उनकी धर्मपत्नी मीणा देवी सेठिया के साथ पुत्र सुनील कुमार,पुत्रवधू सरिता सेठिया एवं पौत्र ऋषव,राहुल, रितिक एवं पौत्रवधू प्रियंका सेठिया सभी का सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।