Awareness Drive Launched for Free Ayushman Cards in Barari Municipality कटिहार: मुख्य पार्षद बबीता ने जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsAwareness Drive Launched for Free Ayushman Cards in Barari Municipality

कटिहार: मुख्य पार्षद बबीता ने जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बरारी नगर पंचायत में नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया। मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने बताया कि इसका उद्देश्य सभी वार्डों के लोगों को सही जानकारी देना है ताकि वे इसका...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 29 May 2025 05:07 PM
share Share
Follow Us on
कटिहार: मुख्य पार्षद बबीता ने जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बरारी। बरारी प्रखंड के बरारी नगर पंचायत में नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर बरारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव, उप मुख्य पार्षद अमन कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कुमार कश्यप उर्फ हिटलर यादव, नगर पंचायत कार्यालय विशाल कुमार ने सामुहिक रूप से हरि झंडी दिखाकर जागरुकता रथ को किया रवाना। बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने बताया कि जागरूकता रथ रवाना करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि बरारी नगर पंचायत के सभी वार्डो के लोगो को इसके बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराना है।ताकि इसका सही आयुष्मान कार्ड बनाने का लाभ मिल सके।उन्होंने

बताया कि नगर पंचायत के द्वारा निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस परिवार का राशन कार्ड बना हुआ है उसके पुरे परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा।और जिन लोगों का 65 बर्ष से लेकर 70 बर्ष तक उम्र वाले को राशन कार्ड की जरूरत नहीं है। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कुमार कश्यप उर्फ हिटलर यादव ने बताया कि बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड के जरीय सरकार ने पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया है।उन्होंने बताया कि इसके लिए बरारी नगर पंचायत के सभी वार्डो में शिविर लगाया गया है।इस अवशर पर मुख्य पार्षद वबीता कुमारी यादव प्रतिनिधि नीरज कुमार कश्यप उर्फ हिटलर यादव उप मुख्य पार्षद अमन कुमार नगर पंचायत कार्यालय के लेखापाल विशाल कुमार वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार राय राजू अंसारी कार्यालय कर्मी गौरव कुमार गुप्ता सन्नी कुमार सत्यम गोलू संजीव कुमार साह बदरुदिन आदि लोग महजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।