खगड़िया: भ्रष्टाचार में लिप्त हैं सरकार के मुलाजिम: भाकपा माले
गोगरी अंचल में भाकपा माले का सम्मेलन हुआ, जिसमें जिला सचिव अरुण दास ने बिहार सरकार की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हत्या, डकैती और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं और प्रशासन अपराधियों को बचाने...

गोगरी, एक संवाददाता। गोगरी अंचल अन्तर्गत पितोंझिया शाखा के भाकपा माले का शाखा सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसे संबोधित करते हुए माले जिला सचिव अरुण दास ने कहा कि बिहार की सरकार मूर्छा अवस्था में है। यही कारण है कि यहां रोज हत्या, डकैती और बलात्कार की घटना घट रही है और सरकार के मुलाजिम इसका भरपूर लाभ भ्रष्टाचार की कमाई के रूप में कर रहा है। हत्यारे और बलात्कारी को बचाव में सरकार का पूरा अमला जुटा हुआ है। इसका उदाहरण खगड़िया जिले के परवत्ता प्रखंड के जानकीचक के किसान बाबूलाल यादव के हत्यारे को देख सकते हैं।
खगड़िया प्रशासन ने 24 घंटे में अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, लेकिन महीना बीतने वाला है मुख्य अपराधी आज भी छुट्टा घूम रहा है।मुजफ्फरपुर में महादलित लड़की बलात्कार की घटना ने सुशासन विकास का पक्का सबूत पेश कर रहा है। इसलिए भाकपा-माले के संगठन की आवश्यकता है। भाकपा-माले जितना मजबूत होगा गरीबों की दावेदारी उतनी ही बढ़ेगी। इस मौके पर बानू शर्मा, सोनी देवी, सुमा देवी, संजू देवी, रिंकू देवी ,पूजा देवी, बटोरन ठाकुर, उमेश सिंह के अलावा दर्जनों माले कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।