किशनगंज: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरुरी
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 19वीं वाहिनी ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। बटालियन सेनानायक स्वर्णजीत शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। सेनानायक ने...

ठाकुरगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को एसएसबी 19वीं वाहिनी के बटालियन मुख्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम बटालियन मुख्यालय में बटालियन के सेनानायक स्वर्णजीत शर्मा के द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस अवसर पर संदीक्षा अध्यक्षा इंदु शर्मा के साथ साथ सभी संदीक्षा सदस्याओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर बटालियन के सेनानायक श्री शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में बताते हुये कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रति वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के मुद्दों के बारे में जागरूक करना है।
आज पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन और बढ़ते प्रदूषण से पूरी दुनिया परेशान है। इन गंभीर समस्याओं से उबरने का एक मात्र उपाय दुनियाभर के पर्यावरण को हरा भरा बनाना है। ये तभी संभव है जब लोग पेड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूक हों। इसी ज़रूरत को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल पर विश्व पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए ‘विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी। हमें यह समझना होगा कि सम्पूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है इसके बिना मानव जीवन संभव नहीं है। ऐसे में भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों की अनदेखी न करते हुए वर्तमान मांगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के बीच संतुलन ले आना बेहद जरुरी है। पर्यावरण बचाने का कार्य हम अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं । कोशिश करें कि एक पौधा जरुर लगायें। इस अवसर पर उच्च कार्यालय के आदेशानुसार वाहिनी मुख्यालय एवं सभी समवायों में वाद-विवाद, क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें वाहिनी के बल कार्मिक और स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बटालियन के उप सेनानायक राजीव शर्मा, उप सेनानायक बिनोद कुमार दास, उप सेना नायक,विकास कुमार पाण्डे, निरीक्षक प्रशासन, बिजेंद्र कुमार ठाकुर सहित बल के समस्त कार्मिक उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।