सुपौल : गणपतगंज में बाइक से गिरकर चालक घायल
राघोपुर के गणपतगंज-सरायगढ़ रोड पर दुर्गा मंदिर के पास सोमवार सुबह बाइक से गिरकर गुड्डू कुमार घायल हो गया। वह सरायगढ़ से गणपतगंज बाजार किसी काम से आया था। अचानक नियंत्रण खोने के कारण वह सड़क पर गिर...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 21 April 2025 06:13 PM

राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गणपतगंज-सरायगढ़ रोड में दुर्गा मंदिर के पास सोमवार सुबह बाइक से गिरकर चालक घायल हो गया। बताया जाता है कि सरायगढ़ निवासी गुड्डू कुमार किसी काम को लेकर बाइक से गणपतगंज बाजार आया था। वापस लौटने के क्रम में अचानक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।