मधेपुरा : पीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
सिंहेश्वर। निज संवाददाता भारतीय जनता पार्टी नगर और ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक राम

सिंहेश्वर। निज संवाददाता भारतीय जनता पार्टी नगर और ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक राम जानकी ठाकुरबाड़ी में हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने की। संचालन ग्रामीण मंडल महामंत्री सुभाष चौहान ने किया। उन्होंने कहा की मिथिला की धरती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत है। इसके लिए बैठकों का दौर जारी है।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्त्ता जन संपर्क कर रहे हैं। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा रहीं। उन्होंने को कहा कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिथिला की धरती पर आ रहे हैं। सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे। लोगों को आमंत्रण पत्र देकर सभा में आने के लिए प्रेरित करें। जिला उपाध्यक्ष अभिषेक साह और जिला महामंत्री विनोद सरदार ने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। प्रधानमंत्री को सुनें। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश झा, नगर मंडल उपाध्यक्ष संजय पोद्दार, किशोर लेहरी, मंडल महामंत्री संतोष सिंह, संजय स्वर्णकार, नारायण रजक, धर्मदेव गुप्ता, घनश्याम साह, लाल झा, मनोज गुप्ता, राजीव शर्मा, सोनू सिंह, वार्ड पार्षद प्रदीप राम, शिव शंकर चौहान, अरुण आनंद, गौरव झा, शुदो कुमार, पन्ना लाल कुमार और पंकज साह मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।