पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला
बिहपुर,संवाद सूत्र। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को आक्रोश
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 25 April 2025 05:00 AM

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला। क्षेत्रीय विधायक ई. शैलेंद्र की अगुवाई व मंडल भाजपा के संयोजन में यह मार्च एनडीए कार्यालय बिहपुर से निकला। स्टेशन चौक पर सभा में तब्दील हो गया। विधायक ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम, रूपेश रूप, ब्रजेश चौधरी, निरंजन साह, बिहपुर मुख्यालय मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, सौरभ, वकील साह, संजय राय, रिंकू मंडल व अजीत चौधरी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।