Elderly Woman Critically Injured by Hit-and-Run Vehicle in Jhajha अज्ञात वाहन ने वृद्धा को कुचला,गंभीर स्थिति में रेफर, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsElderly Woman Critically Injured by Hit-and-Run Vehicle in Jhajha

अज्ञात वाहन ने वृद्धा को कुचला,गंभीर स्थिति में रेफर

झाझा के महापुर गांव में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 87 वर्षीय वृद्धा राजकुमारी देवी को कुचल दिया। उन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जमुई के सदर अस्पताल और फिर पीएमसीएच रेफर...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 9 May 2025 06:12 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन ने वृद्धा को कुचला,गंभीर स्थिति में रेफर

झाझा, नि.सं.। झाझा थाना के महापुर गांव में शुक्रवार के तड़के एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्वारा एक करीब 87 वर्षीया वृद्ध महिला को बुरी तरह कुचलते फिर उसी रफ्तार से मौके से फरार हो जाने की घटना सामने आई है। पीड़िता राजकुमारी देवी पति कालीचरण माथुरी को बाद में इलाज को स्थानीय ेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज को उसे जमुई के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जानकारीनुसार बाद में सदर अस्पताल ने भी वृद्धा की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे समुचित इलाज को पीएमसीएच रेफर कर दिया था। वृद्धा के पुत्र शशि के अनुसार वृद्धा कुछ मानसिक अस्वस्थता की भी शिकार थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।