Farmers Workshop and Training Program Held Under Kharif Campaign अररिया: किसानों को मिली जैविक खेती से होने वाले लाभ की जानकारी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFarmers Workshop and Training Program Held Under Kharif Campaign

अररिया: किसानों को मिली जैविक खेती से होने वाले लाभ की जानकारी

किसान भवन में शारदीय महाभियान के तहत प्रखंड स्तरीय कर्मशाला- सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों को खरीफ मौसम में योजनाओं की जानकारी दी गई। मत्स्य विकास पदाधिकारी ने तालाब निर्माण योजनाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 29 May 2025 05:09 PM
share Share
Follow Us on
अररिया: किसानों को मिली जैविक खेती से होने वाले लाभ की जानकारी

पलासी (ए.सं)। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में गुरुवार को शारदीय (खरीफ) महाभियान के तहत किसानों का प्रखंड स्तरीय कर्मशाला- सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित किसानों को प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा खरीफ मौसम में संचालित होने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला से आए हुए मत्स्य विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा ने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजना तालाब निर्माण तालाब का जीर्णोद्धार आदि योजनाओं की जानकारी दी गयी। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अभिषेक कुमार ने आत्मा द्वारा संचालित योजना किसानों का प्रशिक्षण /परिभ्रमण राज्य के अंदर राज्य के बाहर, किसान गोष्ठी, किसान पाठशाला, जैविक खेती के फायदे ,उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजना राष्ट्रीय बागवानी मिशन, मुख्यमंत्री बागवानी मिशन ,प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी।

वहीं कृषि समन्वयक दीपक कुमार साह ने खरीफ में आने वाले बीज पर अनुदान, बीज उपचार , यंत्रीकरण, मिट्टी जांच पर विशेष चर्चा की। कार्यक्रम में कृषि समन्वयक पंकज राजभर, अनिल कुमार, संजीव कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक पवन कुमार सुमन,आमोद आनंद, किसान सलाहकार जईम अख्तर, अरविंद यादव, मिथिलेश कुमार, लखन कुमार, के साथ विभिन्न पंचायत के किसानों ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।