Gas Cylinder Fire in Bihar Mother and Two Children Severely Burned गैस सिलेंडर में लगी आग, महिला को बचाने में बेटा बेटी भी झुलसे, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGas Cylinder Fire in Bihar Mother and Two Children Severely Burned

गैस सिलेंडर में लगी आग, महिला को बचाने में बेटा बेटी भी झुलसे

महिला गंभीर रूप से हुई है जख्मी तारापुर के हरपुर की है घटना

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 24 April 2025 04:35 AM
share Share
Follow Us on
गैस सिलेंडर में लगी आग, महिला को बचाने में बेटा बेटी भी झुलसे

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। तारापुर इलाके के हरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गनैली में गैस सिलेंडर में आग लगने से बुधवार की रात मां, बेटा और बेटी बुरी तरह से झुलस गए। तीनों को पहले प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। सबसे ज्यादा महिला पार्वती देवी झुलसी है। महिला के पति अजय सिंह घर में ही किराना दुकान चलाते हैं।

घटना के बारे में पार्वती देवी के घायल बेटे 18 वर्षीय कुंदन कुमार ने बताया कि शाम में वेंडर गैस सिलेंडर देकर गया। इसके बाद उसने मां के खाना बनाने के लिए सिलेंडर चूल्हे में लगा दिया। कुंदन के मुताबिक सिलेंडर जोड़ने के बाद वह बाहर पढ़ने के लिए बैठ गया। इसी दौरान खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई।

इस कारण उसकी मां झुलस गई। आग की तेज लपटें देख उसकी बहन और वह खुद मां को बचाने के लिए रसोई की तरफ दौड़े। कुंदन ने होशियारी दिखाते हुए गैस के नोजल को बंद किया। तब आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कुंदन और उसकी बहन सोनाक्षी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

इसकी जानकारी आसपास होते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। महिला के भतीजा रवि ने बताया कि वे लोग आननफानन में तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज भेज दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला गंभीर रूप से जख्मी है, जबकि बेटा और बेटी खतरे से बाहर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।