महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। बिहार-झारखंड के ठीक सीमा पर स्थित शंकरपुर में नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण

बिहार-झारखंड के ठीक सीमा पर स्थित शंकरपुर में नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकल पिरोजपुर चौक होते हुए बिहार के पीरपैंती प्रखंड के बाराहाट होते हुए योगीवीर पहाड़ी बाराहाट पीरपैंती पहुंचा। वहां कलश में जल भरा गया। फिर पैदल परिक्रमा करते हुए वापास यज्ञ स्थल सभी लौटे, जहां कलश स्थापित किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं नवयुवतियां शामिल हुई। कलश यात्रा में यज्ञाचार्य स्वामी गर्गाचार्य जी महाराज, मेहरमा उत्तरी जिला परिषद सदस्या ज्योति कुमारी, दक्षिणी जिला परिषद सदस्या कदमी देवी, सौरीचकला पंचायत की मुखिया प्रियंका कुमारी, शंकरपुर पंचायत की मुखिया कविता कुमारी, अमौर पंचायत की मुखिया मधुमाला सिन्हा आदि के साथ भाजपा नेता निरंजन सिन्हा, यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि रमेश प्रसाद सिन्हा, उपाध्यक्ष विभूति प्रसाद राम आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।