Grand Kalash Yatra for Shiva Ling Pran Pratishtha in Samaspur Panchayat खगड़िया : शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGrand Kalash Yatra for Shiva Ling Pran Pratishtha in Samaspur Panchayat

खगड़िया : शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा

महेशखूंट के बल्लमजान में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 251 महिलाएं शामिल हुईं। यह यात्रा बजरंगी घाट से शुरू होकर यज्ञ स्थल पर पहुंची। शिव ध्वनि महायज्ञ 5 जून से...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 3 June 2025 05:53 PM
share Share
Follow Us on
खगड़िया : शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा

महेशखूंट, एक प्रतिनिधि। समसपुर पंचायत के बल्लमजान में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। कलश यात्री बजरंगी घाट में कलश में जलभर बाबू बगीचा रोहरी, ईश्वरीनगर, चंडी टोल,ह्दयाल नगर, चैधा-बन्नी हॉल्ट होकर सिरजुआ,नयानगर बन्नी, महदा होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। कलशयात्रा में करीब 251 कुंवारी व विवाहित महिलाओं ने भाग लिया। शिव की जयकार से आसपास के माहौल शिवमय हो गया है। यज्ञ अध्यक्ष बबुजन सिंह ने बताया कि दो दिवसीय शिव ध्वनि महायज्ञ का शुभारंभ पांच जून से होगा। शिव ध्वनि महायज्ञ में कई मंडली भाग ले रहे हैं। गंगा समग्र उत्तर बिहार प्रांत प्रचारक जयकिशोर पाठक तथा जैविक खाद संयोजक डां,सलील कुमार के निर्देशानुसार जिला ईकाई गंगा समग्र खगड़िया के जिला संयोजक गणेश प्रजापति खंड संयोजक गोगरी आनंद अनुराग के द्वारा कलश यात्रियों के लिए विभिन्न जगहों पर पेयजल की व्यवस्था की गई।

इस मौके पर मुखिया मनेलाल सिंह,तिलकेश्वर सिंह, हरिलाल पंडित,संजीव चौधरी, सुरेश पासवान, गोपाल राम,अरूण राम, रणवीर ठाकुर, दिनेश कुमार साहू स्वयंसेवक रितेश कुमार,अंजन कुमार शर्मा, गोपाल पंडित, नितीश कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।