बारिश से गर्मी व तपिश से राहत
सिमडेगा में रविवार को बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिली। दोपहर 3:30 बजे के बाद मौसम में बदलाव आया, और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बढ़ती गर्मी व तपिश से लोगों को रविवार को राहत मिली। रविवार को भी सुबह से लेकर दोपहर तक लोग भीषण गर्मी का अनुभव कर रहे थे। लेकिन 3:30 बजे के बाद मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। तेज गर्जन व हवा के साथ झमाझम बारिश होना शुरू हो गई। जिसके बाद उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को राहत मिल गई। इधर बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। साथ ही जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोग घरों के बाहर गली-मोहल्लों की सड़कों पर व घरों की बालकोनी पर मौसम का आनंद लेते दिखाई देने लगे।
इधर बारिश के साथ चली तेज हवा से जिला मुख्यालय में कई पेड़ की डालियां टुट कर सड़क में गिर गई है। शहर के सोनारटोली, ईदगाह के समीप, अनुप मेडिकल के समीप पेड़ की बड़ी डाली टुट कर सड़क में गिरने से आवागमन में परेशानी हो रही थी। बाद में नप के द्वारा सड़क में गिरे पेड़ की डालियों का हटाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।