National Service Bharati s Training Camp Concludes with Empowerment Focus अनगड़ा में वैभवश्री-अध्ययन कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग स्वालंबन की दी जानकारी, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsNational Service Bharati s Training Camp Concludes with Empowerment Focus

अनगड़ा में वैभवश्री-अध्ययन कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग स्वालंबन की दी जानकारी

राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा आयोजित प्रांतीय वैभवश्री-अध्ययन टोली का दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग सेवा धाम जोन्हा में संपन्न हुआ। इसमें बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल और मेघालय के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 15 June 2025 07:25 PM
share Share
Follow Us on
अनगड़ा में वैभवश्री-अध्ययन कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग स्वालंबन की दी जानकारी

अनगड़ा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा आयोजित प्रांतीय वैभवश्री-अध्ययन टोली की दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग रविवार को सेवा धाम जोन्हा में संपन्न हो गया। इस वर्ग में बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल और मेघालय प्रांतों के प्रमुख महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय सेवा भारती के केंद्रीय टोली के विशेषज्ञ पदाधिकारियों ने वैभवश्री, स्वावलंबन और अध्ययन आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया। राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त महासचिव विजय पुराणिक ने कहा कि सेवा भारती के परिणामकारक सेवा कार्यों से सामाजिक परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने समाज में चलनेवाले स्वयं सहायता समूहों और सेवा भारती की वैभवश्री में अंतर बताया।

राष्ट्रीय अध्ययन प्रमुख प्रमोद कुलकर्णी ने मोबाइल एप से वैभवश्री का अध्ययन करने के लिए विस्तार से प्रशिक्षण दिया। धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने किया। मौके पर सेवा भारती के मार्गदर्शक गुरुशरण प्रसाद, प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा, ऋषि पांडेय, राधेश्याम अग्रवाल, चंदन मिश्र, श्याम टोरका, शुभेन्दु भट्ट, परमानंद कुजारा, विनय लाल और संजय गोयल आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।