Grand Procession for Lord Parshuram Celebration on April 30th कटिहार: परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा 30 को, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGrand Procession for Lord Parshuram Celebration on April 30th

कटिहार: परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा 30 को

भगवान श्री परशुराम वंशज द्वारा 30 अप्रैल को अपराह्न 2 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। यज्ञशाला में पूजा अर्चना सुबह 9 बजे होगी। 1 मई को बच्चों के लिए रंग भरो और लेख प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 27 April 2025 05:23 PM
share Share
Follow Us on
कटिहार: परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा 30 को

कटिहार निज संवाददाता। भगवान श्री परशुराम वंशज द्वारा 30 अप्रैल को अपराह्न 2 बजे यज्ञशाला मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। संस्था के नरोत्तम जोशी,ध्रुव चंद्र झा,नरेश शर्मा,गोविंद शर्मा,नवीन झा, राजेश रंजन मिश्रा सहित सभी सदस्य तैयारी में जुटे हैं। मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल ट्रस्ट के युवा साथी महोत्सव को लेकर डोर टू डोर संपर्क कर रहे हैं। युवा डॉक्टर आशीष रंजन, अमित शर्मा, गोविंद शर्मा, अंकित शर्मा ने अन्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम की पूजा अर्चना ऋषि भवन में सुबह 9 बजे और 10 बजे यज्ञशाला मंदिर कीर्तन घर में की जाएगी। 1 मई को रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 9 वर्ष के बच्चों के बीच किया जाएगा। 10 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए लेख प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसका विषय महाराणा प्रताप, झांसी की रानी, शिवाजी महाराज, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र बोस की जीवनी में से किसी दो की जीवनी पर 300 शब्दों में लिखना होगा। 15 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर तथा संध्या 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थानी लोकगीत, नृत्य और भजन का आयोजन होगा इसके लिए पारंपरिक वेशभूषा में आना अनिवार्य है। प्रसाद ग्रहण के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। कुणाल जोशी, जसवंत ढंढ, राहुल शर्मा ,मोहित शर्मा, प्रीति खंडेलवाल, शुभम भारद्वाज, गणेश शर्मा आदि को विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भारित किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।