27 गांवों में एकल विद्यालय का हुआ उद्वघाटन
कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित एकल विद्यालय का तीनों प्रखंड

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित एकल विद्यालय का तीनों प्रखंड कहलगांव, सन्हौला और पीरपैंती के कुल 27 गांवों में उद्वघाटन किया गया। उक्त विद्यालय पूरे भारत में जनजाति गांवों के बीच में चलता है। छोटे-छोटे बच्चों के बीच पठन-पठान और खेलकूद गीत के द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाता है। एक गांव में एक विद्यालय और एक आचार्य एवं आचार्या ग्राम प्रधान के द्वारा चयनित कर प्रशिक्षण में भेजे जाते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विद्यालय में पढ़ाते है। पुराने विद्यालय में वार्षिक उत्सव मनाया जाता है। कहलगांव प्रखंड के रतनपुर दियौरी गांव के ग्राम प्रधान श्याम सुन्दर सोरेन के द्वारा उद्धघाटन किया गया।
जिसमें गांव की ही आचार्या मिरी सोरेन और पुरुष, महिला और बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला संगठन शिवजी उरांव, प्रखंड प्रमुख करण मुर्मू, लाल बिहारी मुर्मू और अशोक पहाड़िया शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।