बोले पूर्णिया: पीने के पानी की हो व्यवस्था, लगे लाइट तो व्यवसाय होगा आसान
कृत्यानंद नगर बाजार के विकास में कई समस्याएँ हैं। यहाँ हाई मास्ट लाइट खराब है, शौचालयों की कमी है, और जलजमाव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय व्यवसायियों को सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है।...

अंग्रेज के जमाने से अस्तित्व में आया केनगर बाजार अब धीरे-धीरे विस्तृत होता जा रहा है। एक तरफ जहां कम से कम 200 व्यावसायिक प्रतिष्ठान हो गई है। वहीं इस बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीद बिक्री करने आने लगे हैं। 20वीं सदी के पूर्वार्ध में यह बाजार अस्तित्व में आया। अंग्रेज के जमाने में इस क्षेत्र में अंग्रेज मेमिन यहां गर्मी के समय विचरण करने आती थी। उसी जमाने का यहां विशाल के पोखर भी है और आगंतुकों के रहने का रेस्ट हाउस बना हुआ है। माना जाता है कि इस समय से बाजार धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और आज यह सुनसान इलाका रमणीक हो गया है।
स्थानीय व्यवसायियों ने कहा कि उन्हें व्यवसाय के लिए सहज सुविधा उपलब्ध नहीं रहने के कारण थोड़ी परेशानी होती है। कृत्यानंद नगर प्रखंड मुख्यालय से सटे बिठनौली पूरब पंचायत के कृत्यानंद नगर बाजार मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर के आगे और कृत्यानंद नगर बाजार के मुख्य सड़क के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। वहीं सार्वजनिक शौचालय, शुद्ब पेयजल, स्ट्रीट लाइट एवं वाहन पड़ाव का अभाव रहने के कारण एक बड़ी आबादी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विदित हो कि प्रखंड का प्रमुख बाजार कृत्यानंद नगर है। जहां प्रतिदिन हजारों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन बाजार तक पहुंचने के लिए मुख्य सड़क पर स्थानीय दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। वहीं बाइक सवार द्बारा भी सड़क को पार्किंग बना दिया गया है। जिसके कारण लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है। कृत्यानंद नगर बाजार के स्थापना से पूर्व वर्ष 1920 में पूर्णिया सहरसा रेल पथ पर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर बनैली स्टेट चम्पानगर के राजा कृत्यानंद सिंह के नाम पर कृत्यानंद नगर रेलवे स्टेशन की स्थापना की गई थी। उसके बाद 1970 के दशक में परोरा गांव के दुलेश्वर सिंह निषाद, जगरनाथ चौधरी, जागेश्वर साह, प्रमोद चौधरी तथा भोकराहा गांव निवासी गंगाधर ठाकुर ने लोगों के सुविधा को लेकर नास्ता, चाय पान की दुकान खोली थी। इसमें से सिर्फ प्रमोद चौधरी ही जीवित है, शेष सभी की मृत्यु हो गई है। देखते ही देखते अभी कृत्यानंद बाजार (केनगर चौक) से पूरब पश्चिम 500 सौ फीट दूरी में करीब 300 दुकानें बस गईं हैं। सबसे बड़ी विडम्बना यह है की डेढ़ दशक पहले विधायक फंड से कृत्यानंद चौक पर हाई मास्क लाइट लगवाया गया था। महज कुछ सालों बाद से ही हाई मास्ट लाइट खराब हो गया। हाई मास्ट लाइट बंद या खराब रहने से लोगों को रात के अंधेरे में चोरी होने की चिंता सता रही है। वहीं दूसरी ओर केनगर चौक से सबूतर गांव की ओर जाने वाली सड़क पर केनगर चौक पर ही हल्की बारिश से ही जलजमाव की समस्या बना हुआ है। खासकर कृत्यानंद नगर चौक पर एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने के कारण स्थानीय निवासी एवं दूरदराज से आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर महिलाओं के समक्ष गंभीर समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों की मानें तो कृत्यानंद बाजार के विकास के लिए कोई खास पहल नहीं की गई तथा मूलभूत समस्या गंभीर बनी हुई है। शिकायत:- 1. हाइ मास्ट लाइट वर्षों से खराब पडा हुआ है। 2. कृत्यानंद नगर बाजार में शौचालय नहीं है। 3. शुद्ब पेयजल के लिए कोई उपकरण नहीं लगाया गया है। 4. कृत्यानंद नगर चौक से सबूतर जाने वाली सड़क पर जलजमाव हो जाता है। 5. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर की जमीन अतिक्रमित है। सुझाव:- 1. हाइ मास्ट लाइट चालू करवाना जरूरी 2. शौचालय तथा शुद्ध पेयजल अत्यावश्यक 3. केनगर-सबूतर सड़क का जीर्णोद्धार हो 4. स्वास्थ्य केन्द्र की अतिक्रमित जमीन मुक्त हो 5. केनगर बाजार की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम हो हमारी भी सुनिए: (1) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर के आगे फुटपाथी दुकानों से अतिक्रमित सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त जाना जरूरी है। इससे ट्रैफिक प्रेशर की समस्या समाप्त हो जाएगी। मो़ आलम (2) केनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बंद पड़े एक्स-रे को चालू करवाया जाय और साथ ही अल्ट्रासाउंड की भी व्यवस्था हो। इससे बाजार में इलाज करने के बहाने भी लोगों का आना जाना होगा। मो़ मुर्तजा (3) केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित बिठनौली पूरब पंचायत परिसर में सरकारी गोदाम का निर्माण हो तथा प्रखंड मुख्यालय के किसी अन्य स्थानों पर खेल मैदान का भी निर्माण करवाया जाय। श्यामानंद ठाकुर (4) बड़े वाहनों के प्रवेश के लिए केनगर प्रखंड मुख्यालय के सभी मुख्य सड़कों पर से फुटपाथी दुकानों से अतिक्रमित सरकारी भूमि को जल्द अतिक्रमण मुक्त करवा दिया जाय। तबरेज आलम (5) केनगर चौक से सबूतर गांव जाने वाली सड़क पर गड्ढा होने के कारण हल्की बारिश से ही जलजमाव हो जाता है। जलजमाव की समस्या दूर हो और सड़क का जीर्णोद्धार करवाया जाय। संतोष कुमार ठाकुर (6) केनगर के चौक-चौराहे पर मुख्य रूप से शुद्ध पेयजल अब तक उपलब्ध नहीं करवाया गया है। जल्द ही सरकार पेयजल उपलब्ध कराये। बाजार आने वाले लोगों को इससे सुविधा मिलेगी। लील मोहन साह (7) केनगर चौक चौराहे पर साफ-सफाई के नाम पर लाखों खर्च हो रहे हैं, लेकिन धरातल पर लोगों को गंदगी बीच ही रहना पड़ रहा है। जल्द ही प्रशाशनिक स्तर से गंदगी से निजात दिलाई जाय। मनोज कुमार झा (8) पीएचडी विभाग द्बारा जल मीनार उपलब्ध कराया गया है। जो सिर्फ शोभा की वस्तु है। लाखों खर्च के बावजूद भी लोगों को शुद्ब पेयजल का लाभ नहीं मिल रहा है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल हो। संजय कुमार (9) विकास की नींव रखने वाली प्रखंड मुख्यालय एवं पंचायत भवन का दावा फेल है। यहां शुद्ध पेयजल, स्ट्रीट लाइट, शौचालय तक भी अबतक केनगर चौक चौराहे पर उपलब्ध नहीं कराया गया है। जल्द ही प्रखंड व पंचायत प्रशासन मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये। मो़ शाहिल उर्फ बबलू (10) केनगर चौक-चौराहे पर रात्रि पहरेदारी नहीं हो रही है। इससे दुकानों में चोरी की घटना का आशंका व्यवसायियों के बीच सता रही है। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम हो जाए तो व्यवसायियों को काफी सहूलियत होगी। दीपक कुमार यादव (11) केनगर चौक-चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय, स्ट्रीट लाइट आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया जाय। मानव जनित संसाधन नहीं होने से मार्केटिंग करने वाले लोग परेशान रहते हैं और इसका खामियाजा व्यवसायी भी भुगतते हैं। आदित्य कुमार (12) विगत वर्षों से केनगर चौक पर हाई मास्ट लाइट लगवाया गया है, जो सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। जल्द ही हाई मास्ट लाइट चालू करवाया जाय। रात में रोशनी के लिए यह काफी जरूरी है। जितेन्द्र कुमार (13) कृत्यानंद नगर में रेलवे स्टेशन भी है जो चौक से सटा हुआ है। विडम्बना है कि चौक पर मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अवधेश सिंह (14) सार्वजनिक शौचालय, शुद्ध पेयजल, स्ट्रीट लाइट केनगर चौक-चौराहे पर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाय, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके और मार्केट के लोगों को कोई दिक्कत ना हो। बालेश्वर साह -------- बोले जिम्मेवार: सरकारी नियमानुसार पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं और आगे भी छुटे हुए जगहों पर कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वार्ड में प्रति वार्ड 10 स्ट्रीट लाइट लगवाया गया है तथा शेष बचे हुए में भी लगवाया जाएगा। बताया कि विकास कार्य में छठ पूजा घाट, सड़क, विद्यालय में चहारदीवारी आदि शामिल है। निश्वत परवीन, मुखिया, ग्राम पंचायत राज बिठनौली पूरब
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।