Lightning Strike Claims Life of 60-Year-Old Farmer in Salihpur कटिहार : फलका में वज्रपात की चपेट में आने से मक्का फसल देखने गए किसान की मौत।, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsLightning Strike Claims Life of 60-Year-Old Farmer in Salihpur

कटिहार : फलका में वज्रपात की चपेट में आने से मक्का फसल देखने गए किसान की मौत।

फलका थाना क्षेत्र के सालेहपुर बहियार में एक किसान कलीमुद्दीन की वज्रपात से मौत हो गई। 60 वर्षीय कलीमुद्दीन मक्का के खेत में गए थे जब तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। परिजनों ने शव को खेत से बरामद किया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 11 April 2025 06:00 PM
share Share
Follow Us on
कटिहार : फलका में वज्रपात की चपेट में आने से मक्का फसल देखने गए किसान की मौत।

फलका, एक संवाददाता। बीते गुरुवार की संध्या फलका थाना क्षेत्र के सालेहपुर बहियार में वज्रपात की चपेट में आने से एक साठ वर्षीय मक्का किसान की मौके पर मौत हो गयी।मृतक किसान कलीमुद्दीन उर्फ कालो उम्र-60 वर्ष सालेहपुर निवासी बताया जाता है।घटना के बाद पूरे सालेहपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक के परिजनों ने मृतक का शव काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार की अहले सुबह मक्का खेत से बरामद किया है। पीड़ित परिजनों ने घटना की सूचना मुखिया अब्दुल मजीद को दिया।मुखिया ने घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दिया।सूचना पाकर मौके पहुंचे स्थानीय प्रशासन को पीड़ित परिजनों ने आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक किसान कलीमुद्दीन उर्फ कालो गुरुवार की संध्या सालेहपुर बहियार अपना मक्का देखने गया हुआ था।इसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात के चपेट में आने से मौके पर मौत हो गयी।जिसके बाद मृतक के देर रात तक घर नहीं आने पर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया।लेकिन कुछ पता नहीं चला।खोजबीन के क्रम में शुक्रवार की सुबह परिजनों ने मक्का खेत से शव को बरामद किया।घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।