अलीगंज में मनाया गया महर्षि मेंहीं परिनिर्वाण दिवस
भागलपुर में महर्षि मेंहीं के परिनिर्वाण दिवस पर अलीगंज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। संत स्वामी विद्यानंद ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सदगुरु महाराज के अंतिम क्षणों का स्मरण किया। आयोजन...

भागलपुर, वरीय संवाददाता। महर्षि मेंहीं परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अलीगंज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महर्षि मेंहीं आश्रम, कुप्पाघाट से आये संत स्वामी विद्यानंद ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। स्वामी विद्यानंद ने सदगुरु महाराज के अंतिम क्षणों को याद किया। उन्होंने बताया कि सदगुरु महाराज जब अपना शरीर छोड़ रहे थे, तब वे केवल मूंग दाल का पानी आहार के रूप में ग्रहण कर रहे थे। आयोजक योगेश कुमार साह ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और सदगुरु महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।