Murder Case Brother-in-law Kills Sister-in-law Buries Body in Backyard ननदोई ने सरहज की हत्या कर आंगन के पास जमीन में शव को दफनाया:, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMurder Case Brother-in-law Kills Sister-in-law Buries Body in Backyard

ननदोई ने सरहज की हत्या कर आंगन के पास जमीन में शव को दफनाया:

बनमनखी में ननदोई ने अपनी भाभी अन्नु देवी की हत्या कर आंगन के पीछे दफना दिया। मृतका के ससुराल वालों ने आरोप लगाया है कि पप्पू मंडल ने अवैध संबंध के चलते हत्या की। घटना रविवार रात हुई और मृतका के मायके...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 13 June 2025 06:13 PM
share Share
Follow Us on
ननदोई ने सरहज की हत्या कर आंगन के पास जमीन में शव को दफनाया:

बनमनखी, संवाद सूत्र। ननदोई ने सरहज की हत्या कर आंगन के पीछे जमीन में उसकी लाश को दफना दिया। मृतका की सास ने हत्या का आरोप अपने दामाद पप्पू मंडल पर लगाया है। मृतक महिला अन्नु देवी बहोरा पछवरिया टोला निवासी गगनदीप मंडल की पत्नी थी। उसका मायका कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा थानाक्षेत्र के गोदबारा गांव में है। साल 2020 में उसकी शादी हुई थी। मृतका को दो वर्ष की पुत्री नंदिनी एवं एक वर्ष का लड़का आयुष है। घटना बीते रविवार की रात 11:30 से 12:00 के बीच की बताई जा रही। घटना के समय घर में मृतका के ससुर विश्वनाथ मंडल, सास शकुंतला देवी ननद पिंकी देवी एवं बच्चे मौजूद थे।

मृतका की सास शकुंतला देवी का कहना है कि उसकी बड़ी बेटी जानकी देवी जालंधर में रहती है जिसका दामाद पप्पू मंडल के साथ अवैध संबंध है। इसके कारण पप्पू मंडल अपनी पत्नी पिंकी देवी के साथ मारपीट की थी। वह पत्नी समेत बच्चों को मारने की बात कहता था जिसका विरोध मृतका अनु देवी करती थी। उन्होंने बताया कि दामाद के अवैध संबंध को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। इससे आक्रोशित दामाद पप्पू मंडल ने पुतोहू की बीते रविवार की रात उस वक्त हत्या कर दी जब घर के सभी लोग सो रहे थे। लाश को आंगन के पीछे जमीन में गाढ़ दिया। उस समय घर के सभी लोग घर के बाहर मचान पर सो रहे थे। वहीं मृतका की ननद पिंकी देवी ने बताया कि रविवार की देर रात गर्मी के कारण घर के सभी लोग बाहर मचान पर सोए हुए थे। घर में भाभी अन्नु देवी तथा भाई अलग-अलग कमरे में सोए थे। इसी बीच पति पप्पू मंडल बाथरूम जाने के बहाने से उठे और भाभी अनु देवी की हत्या कर दी। पिंकी देवी ने बताया कि जब वह रात को पानी पीने के लिए निकली तो उसका पति लाश को घसीटता हुए ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहा था। इस दौरान पति ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर किसी को इसकी जानकारी दी तो उसे भी जान से मार देगा। घटना के चार दिन बाद भी लाश जमीन में गड़ा हुआ है। वहीं मृतका के मायके वालों को उनके ससुराल वालों की ओर से घटना की जानकारी नहीं दी गई है। उधर, घटना की सूचना पर सरसी पुलिस वहां पहुंची। घटनास्थल पर चौकीदार को तैनात किया गया है। सरसी थानाध्यक्ष अभय रंजन ने बताया कि मृतका के पति की ओर से आवेदन दिया गया है। आरोपी पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम आने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी जमीन के अंदर से शव को निकाला जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।