Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsOnline Broadcast of Bhim Samagra Seva Abhiyan Launch by CM Nitish Kumar in Bhagalpur
भागलपुर : अधिकारियों ने देखा भीम समग्र सेवा अभियान का ऑनलाइन प्रसारण
भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना में भीम समग्र सेवा अभियान का ऑनलाइन प्रसारण देखा गया। समाहरणालय परिसर के समीक्षा हॉल में विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर कई अधिकारी मौजूद थे।...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 14 April 2025 01:08 PM

भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पटना में आयोजित भीम समग्र सेवा अभियान के शुभारंभ का ऑनलाइन प्रसारण यहां के अधिकारियों ने देखा। इसके लिए समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा हॉल में विशेष व्यवस्था की गई। समीक्षा हॉल में डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, एडीएम (राजस्व) दिनेश राम, सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार रवि, जिला योजना पदाधिकारी मोनू कुमार, सदर एसडीओ धनंजय कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। इधर, आंबेडकर जयंती पर शहर में कई संगठनों ने रैली भी निकाली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।