सहरसा: भगाई गई नाबालिग लड़की बरामद
बिहरा थाना पुलिस ने रहुआ चौक के पास से दो सप्ताह पूर्व भगाई गई एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बरामद किया। लड़की के पिता ने गांव के रोहित कामत पर भगाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर...

सत्तर कटैया, एक संवाददाता। लगभग दो सप्ताह पूर्व भगाई गई नाबालिग लड़की को बिहरा थाना पुलिस ने रहुआ चौक के पास से बरामद किया। कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गांव से भगाई नाबालिग लड़की रहुआ चौक के पास है। सूचना के आधार पर पुलिस ने लड़की को बरामद किया। थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संतोष कुमार निराला ने बताया कि लड़की बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मालूम हो कि 25 मई को बारा गांव से एक सोलह वर्षीय नाबालिग लड़की को बहलाफुसलाकर भगा लिया गया था।
पीड़ित पिता ने बिहरा थाना में एक आवेदन देते हुये गांव के ही रोहित कामत सहित अन्य पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया था। पीड़ित पिता ने पुलिस से अपनी नाबालिग लड़की के सकुशल बरामदगी की मांग की थी। आवेदन के आलोक में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई जिसके बाद लड़की को बरामद किया गया। बताया जाता है कि पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद लड़के पक्ष के लोगों ने रहुआ के पास लड़की को छोड़ दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।