जमुई: चिकित्सक से 20 लाख रुपए रंगदारी मांगने में 4 आरोपी गिरफ्तार
जमुई के चिकित्सक सूर्यनन्दन सिंह से 20 लाख रुपए रंगदारी मांगने के मामले का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास उस सिम और मोबाइल भी मिले हैं, जिनसे रंगदारी की मांग की गई...

जमुई। जमुई के प्रसिद्ध चिकित्सक सूर्यनन्दन सिंह से 20 लख रुपए रंगदारी मांगे जाने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। रंगदारी मांगने वाले चार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों के पास से वह मोबाइल और सिम भी बरामद किया गया जिससे रंगदारी की मांग की गई थी। 20 लाख रुपए रंगदारी मांगने से जुड़ा मामला जमुई सदर थाना में दर्ज किया गया था। गिरफ्तार सभी चार आरोपी झारखंड के देवघर के रहने वाले हैं। एसपी मदन कुमार आनंद ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में इस मामले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों में विश्वनाथ कापरी, हरिओम दुबे, विकास परिवाल और नयन शांडिल्य शामिल हैं।
सभी देवघर जिला के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि देवघर जेल जेल में बंद कुख्यात केशव दुबे और सौरभ परिवाल का दोस्त नीतीश झा जो रतनपुर गिद्धौर का रहने वाला है। उसी के माध्यम से डॉक्टर सूर्यनंदन सिंह का मोबाइल नंबर प्राप्त करके केशव दुबे का भाई हरिओम दुबे अपने तीन साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर से रंगदारी की मांग की थी। जिस सिम से रंगदारी की मांग की गई वह सिम कुछ दिन पहले नितीश सिंह जो देवघर के देवपुरी का रहने वाला है, उसके पास से उसे चोरी हो गया था। गिरफ्तार चारों अपराधियों के विरुद्ध देवघर जिले में विभिन्न थाना में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि जिस सिम से रंगदारी मांगी गई थी वह सिम और मोबाइल बरामद कर लिया गया है। छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक उदय कुमार, जिला आसूचना इकाई, चंद्र मंडी के थानाध्यक्ष और सशस्त्र बल शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।