जमुई : जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर कल पहुंचेंगे सिकंदरा
सिकंदरा। निज प्रतिनिधि जन उद्घोष यात्रा के तहत जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 25

सिकंदरा। निज प्रतिनिधि जन उद्घोष यात्रा के तहत जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 25 अप्रैल को सिकंदरा पहुंचेंगे। इस दौरान वे श्री कृष्ण महाविद्यालय लोहंडा के मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे। प्रशांत किशोर की जनसभा को लेकर सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरा, अलीगंज एवं खैरा प्रखंड से काफी संख्या में लोगों के आने संभावना है। जनसुराज के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को जनसभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। जनसुराज के जिला अभियान संयोजक उत्तम सिंह के नेतृत्व में श्री कृष्ण कॉलेज मैदान में कल दिन शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को लेकर जनसुराज के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। बताते चलें कि 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार बदलाव रैली के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार में जन उद्घोष यात्रा शुरू करने का एलान किया था। प्रशांत किशोर बिहार में अपनी जनसुराज जन उद्घोष यात्रा के जरिए सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की मुहिम चला रहे हैं। उनका उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान का रास्ता तैयार करना है। जन उद्घोष यात्रा का शुभारंभ जमुई जिले में सिकंदरा विधानसभा से होने जा रहा है। जिसमें प्रशांत किशोर आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगें। सिकंदरा की जनसभा को भी इसी दिशा में एक अहम कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।