सुपौल : अनुमंडल कार्यालय के पास संचालित ढाबे पर नगर पंचायत की पड़ी छापा
निर्मली के नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशिकांत कुमार ने एक अवैध ढाबे पर छापेमारी की। संचालक द्वारा कोई लाइसेंस या अनुबंध का कागजात नहीं प्रस्तुत किया गया। ईओ ने बताया कि शिकायत मिलने पर आगे की...

निर्मली, एक संवाददाता। नगर पंचायत के पश्चिमी रिंग बांध स्थित अनुमंडल कार्यालय के पास अवस्थित एक ढाबा (लाइन होटल) का नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशिकांत कुमार ने शुक्रवार को छापेमारी किया। इस दौरान प्रधान लिपिक विकास, गोपाल महतो आदि मौजूद थे। संचालित ढाबे में छापेमारी के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने होटल संचालक से ढाबे का ट्रेड लाइसेंस, फूड लाइसेंस एवं जमींदार से किए एग्रीमेंट की कागजात की मांग की। हालांकि संचालक द्वारा एक भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। ईओ शशिकांत कुमार ने बताया कि के अनुमंडल कार्यालय के पास अवस्थित मानक को नजरअंदाज कर एक लाइन होटल ढाबे संचालित किए जाने की शिकायत कर होटल पहुंचकर छापेमारी की गई। जिसमें संचालक से नगर पंचायत द्वारा निर्गत ट्रेड लाइसेंस, फूड लाइसेंस, एग्रीमेंट के कागजात की मांग की गई। जिसमें संचालक द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाया गया। वहीं, उन्होंने बताया कि खुले में होटल परिसर के बाहर बकरा काटा जाता है, जो पूरी तरह अवैध है। निर्धारित समय के भीतर सभी कागजात दुरुस्त कर ले। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।