सुपौल : झमाझम बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से मिली राहत
सुपौल में एक सप्ताह से जारी भीषण गर्मी से शनिवार को राहत मिली। मौसम ने अचानक मिजाज बदला और काले बादल छा गए। बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग ने गरज चमक और वज्रपात की संभावना जताई है, साथ...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 31 May 2025 05:15 PM

सुपौल । हिन्दुस्तान संवाददाता एक सप्ताह से जारी भीषण गर्मी से शनिवार सुबह राहत मिल गई। मौसम का मिजाज अचानक से बदला और आसमान में घने काले बादल छा गए। देखते ही देखते हवा का साथ पाकर काले बादल बरसने लगे। बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग ने जिले के कुछ भागों में दोपहर 1 बजे तक गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस दौरान जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।