अररिया : अमृता प्रीतम सम्मान से सम्मानित हुई रुचिरा गुप्ता
फारबिसगंज में पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता रुचिरा गुप्ता को अमृता प्रीतम स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। रुचिरा, जो न्यूयार्क यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं, ने नारी...

फारबिसगंज, एक संवाददाता। पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब के द्वारा रविवार को प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा कवयित्री रुचिरा गुप्ता को उनके जगदीश मिल्स परिसर स्थित आवास पर पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब के अध्यक्ष हेमंत यादव, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र प्रसाद मंडल, हिंदी सेवी अरविंद ठाकुर तथा क्लब के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी द्वारा धार्मिक, तथा साहित्यिक पुस्तकें आदि प्रदान कर अमृता प्रीतम स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष हेमंत यादव ने सम्मानित रुचिरा गुप्ता के बारे में बताया कि ये फारबिसगंज की ही रहने वाली हैं, और न्यूयार्क यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। इनके पिता विद्यासागर गुप्ता स्थानीय जगदीश मिल्स के मालिक हैं।
और प्रसिद्ध समाजवादी हैं। रुचिरा गुप्ता स्थानीय अपने आप वूमेन वर्ल्ड नामक स्वयंसेवी संस्था की संस्थापिका हैं। वे विश्व नारी आंदोलन में सक्रिय हैं तथा ऐसे समाज का सपना देखती हैं, जहां कोई इंसान बेचा या खरीदा न जाए। ये संयुक्त राष्ट्र को देह व्यापार के खिलाफ कानून बनाने में सलाह देती हैं। दुनिया के चालीस देशों के कानूनों आपका योगदान है। इस योगदान के लिए आपको फ्रेंच शेवलियर, क्लिंटन ग्लोबल सिटीजन और संयुक्त राष्ट्र के वुमन ऑफ डिस्टिंगशन समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं। आपने तीन किताबों का भी संपादन किया है रिवर ऑफ फ्लैश,आस इफ विमेन मैटर और चिट्ठियां रेणु की भाई बिरजू को। इस अवसर विशेष रूप से उपस्थित विद्यासागर गुप्ता ने बताया कि हमारा जगदीश मिल्स का घर रेणु और कवि नागार्जुन सहित बहुत से राजनीतिज्ञों और साहित्यकारों का ठिकाना था। अंत में क्लब के संस्थापक विनोद तिवारी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत क्लब के द्वारा यह सम्मान समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला को प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर रुचिरा गुप्ता, हेमंत यादव,अरविंद ठाकुर, सुरेन्द्र प्रसाद मंडल ने स्वरचित कविताओं का पाठ भी किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।