Young Man Drowns in Ganga While Bathing in Sahibganj ओझा टोली गंगा फेरी घाट में नहाने के दौरान एक युवक डूबा, लापता, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsYoung Man Drowns in Ganga While Bathing in Sahibganj

ओझा टोली गंगा फेरी घाट में नहाने के दौरान एक युवक डूबा, लापता

साहिबगंज के ओझा टोली फेरी घाट में रविवार को 23 वर्षीय युवक हर्ष कुमार गंगा में नहाने के दौरान डूब गया। युवक बिहार के बेगूसराय जिले का निवासी था। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की,...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSun, 8 June 2025 11:57 PM
share Share
Follow Us on
ओझा टोली गंगा फेरी घाट में नहाने के दौरान एक युवक डूबा,  लापता

साहिबगंज। शहर के ओझा टोली फेरी घाट में रविवार की दोपहर गंगा में नहाने के क्रम में एक युवक डूब गया। युवक बिहार के बरौनी (जिला-बेगूसराय) के रहने वाला हर्ष कुमार(23) है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना व गंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। युवक के जीजा विशाल कुमार ने बताया कि गंगा में डूबे युवक का राजमहल नया बाजार में उसकी नानी व मौसा का घर है। वहां से सभी लोग घूमने यहां आए हैं। जीजा के अनुसार रविवार की सुबह हम सभी महाराजपुर के मोती झरना घूमने के लिए गए थे।

वहां गंदा पानी होने के चलते दोपहर करीब दो बजे ओझा टोली गंगा घाट नहाने के लिए आये। हर्ष ने जैसे ही नहाने के लिए गंगा में छलांग लगाया, वह दोबारा पानी से बाहर नहीं निकला। खबर लिखे जाने तक अंचल अधिकारी के सहयोग से स्थानीय गोताखोर की मदद से पानी में लापता युवक की खोजबीन की जा रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।