Senior BJP Leader Mahavir Surekha Passes Away at 91 Remembered for His Contributions पूर्णिया: भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महावीर सुरेखा का निधन पर शोक, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSenior BJP Leader Mahavir Surekha Passes Away at 91 Remembered for His Contributions

पूर्णिया: भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महावीर सुरेखा का निधन पर शोक

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महावीर सुरेखा का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार थे। विधायक कृष्ण कुमार ऋषि और अन्य भाजपा नेताओं ने अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 15 June 2025 05:50 PM
share Share
Follow Us on
पूर्णिया: भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महावीर सुरेखा का निधन पर शोक

बनमनखी, संवाद सूत्र। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व्यवसायी महावीर सुरेखा का 91 वर्ष की उम्र में रविवार की सुबह निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते हीं अंतिम दर्शन के लिए विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अमितेश सिंह, विजय सिंह, वीर नारायण गुप्ता, जिला भाजपा से सकलदीप राजपाल, विनय शाह, मनोज सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि अपने जीवन काल के दौरान महावीर सुरेखा भारतीय जन संघ के फाउंडर मेंबर रहे। आपातकाल के दौरान वर्ष 1977 में जेल गए। वर्ष 1990 में राम जन्मभूमि विवाद में भी जेल में रहे। उनका अंतिम संस्कार मनिहारी के गंगा घाट पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं रिश्तेदार शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।