खगड़िया : मकई की फसल काट रहे मजदूर को सांप ने काटा, किया भर्ती
बेलदौर में एक मजदूर रोहित कुमार को खेत में काम करते समय सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी मिल गई। यह घटना शनिवार को भोर्रहा बासा गांव में हुई, जहां...

बेलदौर । एक संवाददाता मकई की फसल कटाई कर रहे एक मजदूर को सांप ने काट लिया। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल अपने साधनों से पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घटना शनिवार को बोबिल पंचायत के भोर्रहा बासा गांव के बहियार की बताई जा रही है। मजदूर की पहचान सहरसा जिले के सौर बाजार थाना के किशनपुर गांव निवासी विद्यानंद ॠषिदेव के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। घटना के शिकार मजदूर भोर्रहा बासा गांव में प्रवासी कृषक मजदूर के रूप में काम करने के लिए आया हुआ था।
इसी क्रम में घटनास्थल पर उसके दाएं पैर के पंजा में सांप ने काट लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।