मधेपुरा: राज्य पिछड़ा आयोग का सदस्य बने स्वदेश कुमार
मधेपुरा के भाजपा प्रदेश मंत्री स्वदेश कुमार को बिहार राज्य पिछड़ा आयोग का सदस्य बनाया गया है। बेलोडीह निवासी स्वदेश कुमार ने भाजपा के जिलाध्यक्ष के रूप में दो बार कार्य किया है। उनके कार्यकाल में...

मधेपुरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री स्वदेश कुमार को राज्य पिछड़ा आयोग का सदस्य बनाया गया है। बेलोडीह निवासी शस्वदेश कुमार को राज्य स्तर पर गठित पिछड़े वर्ग के लिए राज्य आयोग बिहार, पटना के सदस्य के लिए नियुक्त किया गया है। मालूम हो कि स्वदेश कुमार मधेपुरा के लगातार दो बार भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में ही भाजपा मधेपुरा की संगठन बूथ स्तर तट काफी मजबूत हुई। स्वदेश कुमार छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीती से जुड़े रहे। स्वदेश कुमार ग्राम पंचायत बैलोडीह के मुखिया रहते हुए भी अपने पंचायत के विकास हेतु कई कार्य को सम्पन्न कर चुके हैं।
स्वदेश कुमार के राज्य आयोग के सदस्य बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार साह, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव चौधरी, अरविन्द अकेला, विंदेश्वरी यादव, जय प्रकाश यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मंटू यादव, रवि रंजन, वीरेंद्र चौधरी, शशिकांत झा आदि ने खुशी जाहिर की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।