अररिया : गर्म माड़ में गिरने से किशोरी झुलसी
अररिया के पलासी प्रखंड क्षेत्र के सोहागपुर गैस गोदाम वार्ड संख्या 12 में खेलते समय एक किशोरी गर्म माड़ भरी कड़ाही में गिर गई। उसे गंभीर झुलसने के बाद सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 11 Feb 2025 06:07 PM

अररिया, एक संवाददाता। पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोहागपुर गैस गोदाम वार्ड संख्या 12 में खेलने के दौरान अनियंत्रित होकर गर्म माड़ भरी कड़ाही में गिर जाने से एक किशोरी बुरी तरह झुलस गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में किशोरी का इलाज किया जा रहा है। किशोरी पलासी प्रखंड क्षेत्र के सोहागपुर गैस गोदाम वार्ड संख्या 12 निवासी रंजन ऋषिदेव की बेटी गोदावरी कुमारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।