दो कारों से टकराई अनियंत्रित कार, तीन घायल
भागलपुर में एक अनियंत्रित होंडा सिटी कार ने दो अन्य कारों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। घटना तिलकामांझी बस स्टैंड के पास हुई। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में हुआ और सभी की...

भागलपुर, वरीय संवाददाता अनियंत्रित कारसवार ने दो अन्य कार में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में तीन लोग आंशिक रूप से घायल हो गए, जबकि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार तिलकामांझी बस स्टैंड के पास एक अनियंत्रित होंडा सिटी कार ने दो अन्य कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में होंडा सिटी कार के चालक सहित उसमें सवार तीन लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों ने अपना इलाज निजी अस्पताल में कराया। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर हैं। बताया जाता है कि बरारी की ओर से आ रही होंडा सिटी कार ने पहले विपरित दिशा से आ रही एक सूमो विक्टा कार में टक्कर मारी।
सूमो के चालक की सूझबूझ से वह निकल गया। इसके बाद अनियंत्रित होंडा सिटी कारसवार ने सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर में टक्कर मार दी। घटना में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद तिलकामांझी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।