सुपौल : आरएसएस की वीर चंद्रगुप्त शाखा ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
वीरपुर नगर क्षेत्र के वार्ड 7 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वीर चन्द्रगुप्त संयुक्त विद्यार्थी शाखा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने योग, व्यायाम और अनुशासन का...

बसंतपुर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से वीरपुर नगर क्षेत्र के वार्ड 7 शाखा मैदान चन्द्रगुप्त नगर में वीर चन्द्रगुप्त संयुक्त विद्यार्थी शाखा वीरपुर का वार्षिकोत्सव धुमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने गणवेश में निः युद्ध, दंड, दंड योग, व्यायाम योग और योगासन का सामूहिक प्रदर्शन समाज के सामने किया गया। कार्यक्रम का शुभारंम मुख्य शिक्षक कुणाल कुमार की आज्ञा से किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार ने किया। राजकुमार, कुन्दन कुमार और एकनारायण कुमार ने गण शिक्षक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए विभाग कार्यवाह भोलेश्वर ने कहा कि संघ की दैनिक शाखा के कार्यक्रमों के माध्यम से व्यक्ति को अनुशासित, संस्कारवान, चरित्रवान और राष्ट्रभक्त बनाया जाता है।
जिससे अपना समाज और राष्ट्र भी ऐसा बने। इसी आधार पर अपने समाज का प्रत्येक दृष्टिकोण से उत्थान होगा और सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करेगा। इस अवसर पर कोशी विभाग संघचालक बुद्धश्नर शर्मा, जिला कार्यवाह लालू प्रसाद लाल, नगर संघचालक अनिल कुमार, जिला बौध्दिक प्रमुख दुर्गानंद झा आदि एवं स्थानीय दर्शक माताएं बहनें उपस्थित थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।