अररिया: बच्चों के बीच विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो जख्मी
अररिया के पलासी प्रखंड स्थित सोहागपुर गांव में बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में फूलों देवी और सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें...

अररिया। एक संवाददाता पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोहागपुर गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों जख्मी व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति पलासी प्रखंड क्षेत्र के सोहागपुर गांव निवासी फूलों देवी और सतीश कुमार बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।